सरसावा रेलवे स्टेशन पर 32 ट्रेनों का होगा अस्थाई स्टॉपेज, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
उत्तर रेलवे ने सहारनपुर-अंबाला मार्ग पर सरसावा रेलवे स्टेशन पर 32 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को तीन दिनों के लिए अस्थायी ठहराव दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
सरसावा स्टेशन पर 32 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव।
यह अस्थायी सुविधा तीन दिनों तक श्रद्धालुओं को मिलेगी।
विधायक राजीव गुंबर के अनुरोध पर ठहराव बढ़ाया गया।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। उत्तर रेलवे ने सहारनपुर अंबाला रेल मार्ग स्थित सरसावा रेलवे स्टेशन पर 32 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का तीन दिनों तक एक मिनट का अस्थाई स्टॉपेज दिए जाने की घोषणा की है।
रेलवे ने पूर्व में यहां होने वाले राधा स्वामी सत्संग में आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 14 मेल मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थाई स्टॉपेज देने की घोषणा की थी। बाद में नगर विधायक राजीव गुंबर ने रेल मंत्रालय से इस मार्ग की सभी ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज सरसावा में देने की मांग की थी, जिसे रेलवे ने स्वीकार करते हुए करीब 32 ट्रेनों का न केवल अस्थाई स्टॉपेज दिया है बल्कि कुछ ट्रेनों का ठहराव आरंभ कर दिया है।
इन ट्रेनों का होगा ठहराव
जिन ट्रेनों का स्टॉपेज शनिवार से आरंभ हुआ है उनमें गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 14631 देहरादून अमृतसर एक्सप्रेस, 12469 कानपुर जम्मू एक्सप्रेस, 18103 टाटा नगर अमृतसर एक्सप्रेस, 15212 अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस, 12237 दरभंगा एक्सप्रेस 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 14610 हेमकुंड एक्सप्रेस तथा 13152 अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस का स्टापेज 29 व 30 तथा कुछ का 31 अगस्त को होगा।
जबकि बाकी एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों का सरसावा स्टेशन पर ठहराव 31 अगस्त से 2 सितंबर तक किया जायेगा। रेलवे ने जिन ट्रेनों को सरसावा स्टेशन पर अस्थाई स्टापेज दिया है, उनमें गाड़ी संख्या 15063 रामनगर चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 14816 योग नगरी ऋषिकेश श्री गंगानगर एक्सप्रेस, 12053 हरिद्वार अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14523 भागलपुर अंबाला कैंट, 14521 दिल्ली अंबाला एक्सप्रेस, 14681 दिल्ली जालंधर सुपर फास्ट, 14887 योग नगरी ऋषिकेश वाडमेर एक्सप्रेस, 12903 बांद्रा अमृतसर गोल्डन टैंपल मेल, 14888 बाडमेर ऋषिकेश एक्सप्रेस, 14815 श्रीगंगानगर योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 12054 अमृतसर हरिद्वार एक्सप्रेस, 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस, 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट, 12904 अमृतसर बांद्रा मेल आदि शामिल है।
रेलवे द्वारा पूर्व में राधा स्वामी सत्संग के लिए वाया सहारनपुर होकर निकलने वाली 14 एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों का सरसावा रेलवे स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिए जाने की घोषणा की थी जोकि नाकाफी थी, बाद में रेल मंत्रालय से लगातार संपर्क कर सरसावा में ठहराव दिए जाने वाली ट्रेनों को बढ़वाया है, इससे कई प्रदेशों के यात्रियों को सत्संग में आवागमन करनें में आसानी रहेगी।
राजीव गुबंर, नगर विधायक सहारनपुर
