अभियान चलाकर पकड़े खनिज से भरे 30 वाहन
सरसावा: सरसावा व ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में वाहन चे¨कग के दौरान खनिज से भरे 30 वा
सरसावा: सरसावा व ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में वाहन चे¨कग के दौरान खनिज से भरे 30 वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। कार्रवाई से खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।
बीती देर रात तक थानाध्यक्ष भूपेद्र ¨सह पुलिसकर्मियों के साथ हाईवे पर डटे रहे। इस दौरान उन्होंने शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर बेरियर डाल ओवर लो¨डग वाहनों की चे¨कग करनी शुरू कर दी। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस के एसपी विनीत भटनागर भी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। वाहन चे¨कग के दौरान संयुक्त अभियान चला उन्होंने खनिज से भरे तीस वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया।
पुलिस की इस कार्रवाई से खनन में लिप्त लोगों व वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। बाद में ये लोग अपने आकाओं के साथ अपने वाहनों को छुड़ाने के लिए पुलिस चौकी के चक्कर काटने लगे मगर पुलिस के कड़े रूख से वह नाकाम रहे। इसी दौरान थानाध्यक्ष ने हरियाणा की ओर से बाइक पर आ रहे एक युवक को रोक उसके कब्जे से छियालिस बोतल देशी शराब भी पकड़ी जिसे बेचने के लिए ला रहा था।
पुलिस ने शराब व बाइक को कब्जे में लेकर तस्कर रोहित पुत्र कृष्ण कुमार निवासी शादीपुर यमुनागर को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र ¨सह ने बताया कि बिना पत्रों के तथा ओवर लो¨डग वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा। ओवर लोडिंग वाहन किसी भी रूप में सड़क पर नहीं चलने दिए जाएंगे।