सहारनपुर में 27 सड़कों का होगा कायाकल्प, 34.26 करोड़ से बदलेगी तस्वीर; 109 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
Saharanpur News: सहारनपुर में लोक निर्माण विभाग 27 ग्रामीण संपर्क मार्गों का 34.26 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराएगा। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
दो महीने के भीतर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
छह माह में पूरा होगा निर्माण कार्य।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जिले के ग्रामीण संपर्क मार्गों की सूरत संवारने की पहल जल्द ही रंग लाएगी। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन द्वारा 27 ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। 34.26 करोड़ से इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विभाग द्वारा टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दो महीने के भीतर निर्माण शुरू कराया जाएगा। निर्माण शुरू होने के छह महीने के भीतर इन सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
प्रदेश शासन द्वारा सुरक्षित और सुगम यातायात के लिए सड़कों के चौड़ीकरण और नवनिर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा चालू वित्त वर्ष के लिए भेजे गए 2453 करोड़ के प्रस्तावों में से चरणबद्ध ढंग से स्वीकृति देने की प्रक्रिया शासन द्वारा शुरू की जा चुकी है।
जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली 27 सड़कों के निर्माण के लिए 34.26 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। विभाग के अनुसार दो महीने के भीतर टेंडर संबंधी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद इनका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
निर्माण शुरू होने के छह महीने के भीतर इन सड़कों का निर्माण पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। सड़कों के निर्माण का 109 गांवों को सीधे रूप से लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि स्वीकृत सड़कों के निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है।
इन सड़कों का होगा निर्माण
- लबकरी से चिराऊ झबीरण
- लबकरी चिराऊ झबीरण मार्ग से देवबंद चीनी मिल तक
- मिर्जापुर से मियानगी मार्ग
- टपरी से भगवानपुर मार्ग
- नसरसपुर से मदनूकी माईनर मार्ग
- चकवाली उमरी मार्ग से मिर्जापुर मार्ग
- उमरी मजबता से बालू माजरा मार्ग
- रामपुर-बड़गांव मियानगी मार्ग दिल्ली-देहरादून हाईवे तक नव निर्माण का कार्य
- सर्विस रोड से बड़ाबांस होते हुए धूमगढ़ शिमलाना मार्ग
- गांव गुडंब से अब्दुयालपुर मार्ग का नवनिर्माण
- जखवाला संपर्क मार्ग
- नयागांव से सिसौली मार्ग
- बांदाहेड़ी से शेरमऊ मार्ग का नवनिर्माण का कार्य होगा।
- कलसी से बालू मार्ग का नवनिर्माण
- खोसपुरा से गुरमीत सरदार के डेरे से होते हुए सिरसका तक मार्ग का नवनिर्माण
- मंधोर से लतीफपुर तक मार्ग
- खेड़ा रणदेवी नकुड़ मार्ग नागलमाफी में
- नकुड़-सहारनपुर रोड पर हरि कालेज से वाया पदमनगली तक मार्ग का नवनिर्माण
- खारीबांस में नकुड़-सरसावा रोड का निर्माण
- अंबेहटा कैंडल मार्ग ढायकी शमशान घाट तक
- सरसावा-नकुड़ रोड पर माजरी तक मार्ग
- रोशनपुर से गोगाम्हाड़ी तक मार्ग का नवनिर्माण
- फंदपुरी-इस्लामनगर मार्ग से मजारी उर्फ नाईनगली मार्ग के नवनिर्माण का कार्य
- सबदलपुर बीतिया सहजवा हरपाल मार्ग से सबदलपुर तक संपर्क मार्ग का नवनिर्माण
- बीतिया से एसएनजीटी मार्ग तक संपर्क मार्ग
- गांव सहजवा से दैदनोर मार्ग तक संपर्क मार्ग का नवनिर्माण
- नल्हेड़ा गुर्जर से रेहड़ी रजवाहे की पटरी से गोगाम्हाड़ी मार्ग का नवनिर्माण भी होगा।
