मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश व दरोगा घायल
गुरुवार की देर शाम थाना मिर्जापुर क्षेत्र में चेकिग के दौरान पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ हो गई जिसमें जहां एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं एक दारोगा भी हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में ले लिया। जबकि उसका साथी बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश अफजाल ग्लोकल कोविड-19 हास्पिटल से फरार हुआ 25 हजार का इनामी बदमाश है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
जेएनएन, सहारनपुर। गुरुवार की देर शाम थाना मिर्जापुर क्षेत्र में चेकिग के दौरान पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ हो गई, जिसमें जहां एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं एक दारोगा भी हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में ले लिया। जबकि उसका साथी बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश अफजाल ग्लोकल कोविड-19 हास्पिटल से फरार हुआ 25 हजार का इनामी बदमाश है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
थाना मिर्जापुर इंस्पेक्टर अमरदीप लाल ने बताया कि गुरुवार की देर शाम पुलिस हथिनी कुंड बैराज से फतेहपुर के बीच में चेकिग कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक सामने से आए, जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया, जिसमें चेकिग कर रहे दारोगा वीरेंद्र सिंह के हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिग की तो गोली बाइक सवार एक युवक की पैर में लगी। वह बाइक सहित वहीं गिर गया। जबकि उसका साथी मौके से पैदल ही फरार हो गया। घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम अफजाल उर्फ नाथी पुत्र हासिम निवासी ग्राम हुसैन मलकपुर थाना बेहट बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस पर 25 हजार का इनाम है और यह जेल में जांच के दौरान कोरोना पाजिटिव पाया गया था। इसे ग्लोकल कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां से यह 16 सितंबर को फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि यह कोतवाली बेहट के टापटेन में शामिल बदमाश है और इस पर जनपद सहारनपुर के अलावा देहरादून के भी लगभग एक दर्जन मुकदमे चल रहे हैं। और इस पर गैंगस्टर भी लगा है। इसके साथी की तलाश के लिए जंगल में पुलिस कांबिग कर रही है। जिसमें स्वाट टीम प्रभारी जयबीर सिंह व सर्विलांस प्रभारी अजब सिंह भी अपनी टीमों के साथ लगे हुए हैं।