विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! वाया सहारनपुर आवागमन करने वाली 18 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टापेज अब रुड़की में भी

By Ajay Saxena Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 23 Aug 2026 03:32 PM (IST)

सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 18 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को अब रुड़की में अस्थायी ठहराव मिलेगा। रक्षाबंधन और पिरान कलियर ...और पढ़ें

सहारनपुर रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन। जागरण आर्काइव

सहारनपुर रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. सहारनपुर से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनों का रुड़की में ठहराव।

  2. रक्षाबंधन और पिरान कलियर मेले के लिए विशेष ट्रेनें शुरू।

  3. विशेष ट्रेनों का संचालन आगामी 31 अगस्त तक जारी रहेगा।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। रक्षाबंधन से पूर्व मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल तथा भारी वेटिंग के चलते रेलवे द्वारा पूर्व में घोषित रक्षाबंधन व पिरान कलियर मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन आरंभ कर दिया है। रेलवे के कदम से लंबी दूरी के यात्रियों को खासी राहत मिली है।
रेलवे ने रक्षाबंधन व मेले के लिए रुड़की बरेली व लखनऊ रुड़की, हरिद्वार के बीच मेला स्पेशल ट्रेनों को संचालित करने की घोषणा की थी। शनिवार से इन ट्रेनों का विधिवत संचालन आरंभ कर दिया गया है, स्पेशल ट्रेनों का संचालन 31 अगस्त तक किया जाएगा। यही नहीं, वाया सहारनपुर होकर निकलने वाली 18 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को भी रूडकी में अस्थाई स्टापेज शुरू कर दिया है।

इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ आरंभ
रक्षाबंधन व पिरान कलियर मेले के दौरान रेलयात्रियों को सुविधाजनक आवागमन के लिए उत्तर रेलवे ने लखनऊ, बरेली, रूड़की एवं हरिद्वार के बीच छह मेला स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन शनिवार को आरंभ किया है। रेल अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी संख्या 04321 व 04320 बरेली-रुडकी बरेली, गाड़ी संख्या 04319 व 04322 रुड़की-बरेली-रुड़की मेला स्पेशल तथा गाड़ी संख्या 04329 व 04330 हरिद्वार-लखनऊ हरिद्वार अनारक्षित मेला स्पेशल रेलगाडियों का संचालन आरंभ किया है। इन ट्रेनों का संचालन 31 अगस्त तक नियमित रूप से होगा।

लखनऊ मेला स्पेशल ट्रेन के स्टापेज लखनऊ, संडीला, बालामऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार है, जबकि बरेली स्पेशल के स्टापेज रामपुर, मुरादाबाद, कांठ, सियोहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, मुअज्जमपुर, चंडोक, लक्सर व रूड़की दोनों दिशाओं में निर्धारित किए गए है। इसके अलावा वाया सहारनपुर होकर निकलने वाली 18 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के अस्थाई स्टापेज रूडकी में शुरू कर दिए गए है।