Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    चीफ कोरियोग्राफर बनी प्रतिष्ठा

    By Edited By:
    Updated: Tue, 24 Sep 2013 11:25 AM (IST)

    जासं, सहारनपुर: योग व नृत्य में सहारनपुर का नाम रोशन करने वाली प्रतिष्ठा शर्मा को जकार्ता में चल रहे भारतीय फिल्म फेस्टिवल के लिए चीफ कोरियोग्राफर चुना गया है।

    विदेश मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और टेक्सटाइल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस फिल्म फेस्टीवल में इंडोनेशिया की जाने-माने डिजाइनर दिदित मौलाना द्वारा फैशन शो और हिंदुस्तान की कथक नृत्यांगना व योगाचार्य प्रतिष्ठा शर्मा ने चीफ कोरियोग्राफर के रूप में तैयार की गई कोरियाग्राफी ट्रिब्यूट टू बालीवुड आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे। उन्होंने अपने विदेश प्रवास के दौरान जकार्ता के ही सोलह डांसर्स को लेकर भारतीय सिनेमा के सौ बरस के सफर पर भारतीय नृत्य शैली में कोरियाग्राफी तैयार की है। इसके लिए कलाप्रेमी खासे उत्साहित हैं। इसमें विदेशी कलाकार भी उनके निर्देशन में प्रस्तुति देंगे। प्रतिष्ठा मानती हैं कि आधुनिक रूप ले चुका बालीवुड हो या नए क्लेवर को कोई भी नृत्य सब मूल रूप से भारतीय शास्त्रीय नृत्य से ही निकले हैं और इसी सोच को उन्होंने अपनी कोरियोग्राफी में दिखाया है। वहां के कलाकारों में गजब का समर्पण है। 22 सितंबर को इंडियन क्लब ऑफ जकार्ता द्वारा आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में सेलेब्रिटी जज के रूप में शिरकत करने के बाद आज भारतीय फिल्म फेस्टिवल में विदेशी शिष्यों को लेकर प्रतिष्ठा द्वारा तैयार की गई इस यादगार कोरियोग्राफी के बाद अक्टूबर में बाली द्वीप में अपनी कथक प्रस्तुतियां देकर अपने शहर लौटेंगी और बेरीबाग स्थित भारत कालेज ऑफ परफार्मिग आर्टस में अपने सहारनपुर की नृत्य प्रतिभाओं के साथ नई संरचना तैयार करेंगी। उधर, आल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कालड़ा और वासुदेव निर्मोही ने कहा कि देश की शान बन चुकी प्रतिष्ठा का सहारनपुर लौटने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर