यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से पीड़ित युवक की इलाज के दौरान मौत
रविवार को गांव गुजरैला में बुखार से पीड़ित युवक को इलाज को ले जाते समय मौत हो गई। गमजदा परिजनों ...और पढ़ें

बिलासपुर, जासं : रविवार को गांव गुजरैला में बुखार से पीड़ित युवक को इलाज को ले जाते समय मौत हो गई। गमजदा परिजनों ने देर शाम मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव निवासी हरिओम मेहनत मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के पिता रामप्रसाद के अनुसार शनिवार को तेज बुखार होने के बावजूद भी परिवार के भरण पोषण के लिए मृतक मजदूरी करने गया हुआ था। देर शाम वापस लौटने पर उसकी हालत खराब हो गई थी। इसी बीच रात में बुखार के कारण उसकी हालत और बिगड़ गई। उसे खून की उल्टियां शुरू हो गईं। युवक की हालत बिगड़ती देख परिजन घबरा गए तथा आनन- फानन में युवक को इलाज के लिए लेकर जाने का प्रयास करने लगे। इलाज को लेकर जाते समय युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
