योगी सरकार दे इस्तीफा
रामपुर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अरशद अली खां गुडडू ने कहा कि उत्तर प्रदेश्
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 08:24 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 08:24 PM (IST)
रामपुर : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अरशद अली खां गुडडू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी को रोकने में सरकार विफल रही है। इसके लिए योगी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानपुर में एक गुंडे के द्वारा पुलिस कर्मियों पर हमला किया गया है। इस घटना की जितनी निदा की जाए वह कम है। प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है। सरकार गरीबों पर जुल्म कर रही है। अपराधियों को छोड़ा जा रहा है। अगर पहले ही इन अपराधियों पर शिकंजा कसा जाता तो सरकार को आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें