सड़क हादसे में सेवानिवृत्त अध्यापक घायल
बाइक से जा रहा वृद्ध सड़क हादसे में घायल हो गया। हादसा गुरुवार शाम चार बजे बिलासपुर मार्ग पर तिराह गांव के पास हुआ। खमरिया गांव निवासी 64 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक नत्थू लाल गंगवार किसी कार्य से नगर आए थे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 07:26 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 07:26 PM (IST)
मिलक : हादसा गुरुवार शाम चार बजे बिलासपुर मार्ग पर तिराह गांव के पास हुआ। खमरिया गांव निवासी 64 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक नत्थू लाल गंगवार किसी कार्य से नगर आए थे। शाम को वह बाइक से घर लौट रहे थे। सामने से तेज रफ्तार से आ रहे स्कूटी सवार युवक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। प्राइवेट वाहन से उन्हें नगर के निजी चिकित्सक के यहां लाया गया। उपचार के बाद रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी पर आ रहे युवक ने दोनों कानों में ईयर फोन लगा रखे थे। इसी वजह से हादसा हुआ। हादसे के बाद वह स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें