पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता
पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता
रामपुर : बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सागर ने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर हो सकते हैं। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। पंचायत चुनाव राजनीति की नींव है। इसे मजबूत करें। इसके लिए जिला पंचायत के वार्डों में पांच-पांच उम्मीदवार का पैनल तैयार किया जाए। पिछले चुनाव में जो उम्मीदवार अच्छे मत लेकर आए थे, उन्हें भी पैनल में शामिल करें। वार्डवार अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अपर कास्ट व मुस्लिम आदि के नाम शामिल करें। उन्होंने कहा कि पैट्रोल, डीजल के दाम इस बार काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे पूर्व कभी ऐसा नहीं हुआ। डीजल के दाम बढ़ने से किसानों को फसलों को पालना मुश्किल हो जाएगा। महंगाई के कारण लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे है। आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्याओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। सरकारें जन आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता में भाईचारा पैदा करें। एक-दूसरे का सहयोग करें। आज देश को एकता और भाईचारे की आवश्यकता है।