विचारों को प्रभावित करतें हैं शब्द
मिलक : मुहल्ला अस्दुल्लापुर स्थित पीपल चौक में चल रही श्रीराम कथा में बुधवार को कथावाचन करते
मिलक : मुहल्ला अस्दुल्लापुर स्थित पीपल चौक में चल रही श्रीराम कथा में बुधवार को कथावाचन करते हुए कथा व्यास स्वामी विदेह महाराज जी ने कहा कि शब्दों के माध्यम से व्यक्ति को किसी भी भाव व रिश्ते का अनुभव होता है। शब्दों के द्वारा ही व्यक्ति अपने विचारों का आदान-प्रदान करता है। शब्द अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। वे व्यक्ति के विचारों को प्रभावित करते हैं। सही मायनों में शब्द हमारे विचारों की मुद्रा होते हैं। शब्दों के बिना न तो हम सोच सकते हैं और न ही अपना कोई कार्य कर सकते हैं। शब्दों की शक्ति प्रचण्ड है। अच्छे व सकारात्मक शब्द व्यक्ति को सही दिशा व ज्ञान प्रदान करते हैं। कई बार सोच-समझकर किए गए अच्छे शब्दों का प्रयोग व्यक्ति का जीवन बदल देता है। सही बात सही समय पर केवल अच्छे शब्दों के माध्यम से ही की जा सकती है। कई बार व्यक्ति अनुचित शब्दों का प्रयोग करके अपने चरित्र व रिश्ते पर प्रश्न चिह्न लगा देता है। पूज्य आचार्यश्री जी के अनुसार सिर्फ सही बात को सही समय पर कहना ही कला नहीं है, बल्कि सर्वाधिक इच्छा होने के बावजूद गलत बात को बिना कहे रह जाना उससे भी बड़ी कला है। शब्दों की शक्ति असीम है, जिन व्यक्तियों का शब्द भंडार अच्छा होता है वे अपने मधुर शब्दों के माध्यम से सहजता से बिगड़े कामों को भी संवार देते हैं। व्यक्ति की वाणी ही उसका व्यक्तित्व निर्धारित करती है। अत: मानव के जीवन में वाणी की मधुरता का होना अति आवश्यक होता है।इस अवसर पर कथा आयोजन समिति के वैध मनोहर लाल शर्मा, डॉक्टर विकास शुक्ला, प्रमोद सक्सेना, डॉक्टर चंद्र प्रकाश शर्मा, संजीव श्रीवास्तव, राजेश सक्सेना, सुरेंद्र कुमार शर्मा, कौशल सक्सेना, किशोर कुमार राणा, राजकुमार राणा, हरिओम राणा, अशोक सक्सेना, दिनेश गुप्ता, रामबाबू गुप्ता ,राकेश चंद्र सक्सेना, उमेश गुप्ता, सुमित सक्सेना, ¨रकू गुप्ता, बब्बू सरदार, राकेश मित्तल, हरजोत छाबड़ा आदि मौजूद रहे।