श्रीरामकथा से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
श्रीरामकथा से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
जागरण संवाददाता, रामपुर : श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ समिति की ओर से रविवार को आदर्श कालोनी रामलीला मैदान में श्रीरामकथा महोत्सव का प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कलश यात्रा और साईं पालकी यात्रा निकाली गई, जिसका मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
जिला पंचायत रोड स्थित शिव मंदिर से महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर कलश यात्रा निकाली। इसमें साईं जी की फूलों से सजी पालकी भी शामिल थी। इसमें भक्त धार्मिक गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा शिव मंदिर से एलआइसी मोड, शौकत अली रोड, राधा रोड से होती हुई कथा स्थल आदर्श कालोनी रामलीला मैदान में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान मार्ग में लोगों ने जगह-जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान सभी ने जमकर जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद कथा स्थल पर साईं बाबा, श्याम बाबा के भजनों का गुणगान किया गया। इसमें बरेली से आए डीके राजा के द्वारा सुंदर-सुंदर भजन सुनाए गए, जिन्हें सुन सभी खूब झूमे। कथा व्यास पंडित श्री कृष्णा स्वामी जी ने रामकथा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। अंत में आरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष संजीव, राजीव सक्सेना, अनुपम मिश्रा, नवीता सक्सेना, कविता सक्सेना, अर्चना सक्सेना, रजनी सक्सेना, विमला, मूर्ति चौहान, मीनू शर्मा, कमला मेहरोत्रा, सीमा सक्सेना, वीना सक्सेना, शुभ्रा, सुमेधा आदि मौजूद रहे।