श्रीमदभागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
श्रीमदभागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
जागरण संवाददाता, रामपुर : श्री राम सतसंग मंडल न्यास की ओर से बृहस्पतिवार को मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमदभागवत कथा प्रारंभ हुई। इससे पूर्व दत्तराम शिवालय से धूमधाम के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसका मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
दत्तराम शिवालय में मुख्य यजमान कैलाश चंद्र अग्रवाल ने सपरिवार पूजन किया। इसके बाद मंदिर वाली गली से महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जो चूने वाला फाटक, मिस्टन गंज चौराहा होते हुए कथा स्थल अग्रवाल धर्मशाला पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान कथा व्यास संत भैया लाल शुक्ला बग्गी में सवार थे। सभी श्रद्धालु बैंड बाजे की धुन पर खूब थिरकते हुए चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान सभी ने जमकर जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर आचार्य श्याम शुक्ल, देवव्रत शुक्ल, पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा, रामऔतार रसिक, विष्णु सरन अग्रवाल, सुधीर बंसल, अनिल रस्तोगी, रामनाथ गुप्ता, प्रेम अग्रवाल, गोविद गुप्ता, मधु, राधा, वत्सल, मयंक, सुधा, नीलम, अनीता, मधु अग्रवाल, सुमन, नीलम अग्रवाल, दिनेश, प्रदीप अग्रवाल, उमा, मिथलेश, शांति शर्मा, ऊषा, राधा, मधु, मंजू आदि मौजूद रहे।