फसल काटने के विरोध पर महिला का सिर फोड़ा
मिलक : खेत में खड़ी धान की फसल को काटने का विरोध करने पर मारपीट में महिला का सिर फ
मिलक : खेत में खड़ी धान की फसल को काटने का विरोध करने पर मारपीट में महिला का सिर फोड़ डाला। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दो महिलाओं के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली।
मामला परम पट्टी गांव का है। गांव निवासी मुन्नी देवी का अपनी पड़ोसन जावित्री से पुरानी रंजिश चली आ रही है। उसका आरोप है कि बुधवार सुबह 11 बजे जावित्री और उसकी सास उसके खेत में खड़ी धान की फसल को काट रहे थे। सूचना पर वह खेत पर पहुंची और फसल उजाड़ने का विरोध किया। मुन्नी का आरोप है कि जावित्री और उसकी सास दोनों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। किसी तरह वह घर की ओर दौड़ी। गांव में पहुंचने पर दोनों महिलाओं ने उसे गली के खड़ंजे पर गिरा लिया। ईंटों से ताबड़तोड़ उसके सिर पर प्रहार करना शुरू कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने घायल मुन्नी की तहरीर लेकर सावित्री देवी और उसकी सास के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। वही घायल का पुलिस में मेडिकल कराया।