Move to Jagran APP

रामपुर में दहेज न देने पर तलाक, देवरों ने किया दुष्कर्म

रामपुर में महिला को बेहद प्रताडि़त किया गया। दहेज के लिए महिला को घर से बाहर निकाला गया। इसके बाद तलाक के लिए दबाव बनाया। तलाक न देने पर ससुरालियों ने मायके जाकर मारपीट की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 05:32 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 05:32 PM (IST)
रामपुर में दहेज न देने पर तलाक, देवरों ने किया दुष्कर्म
रामपुर में दहेज न देने पर तलाक, देवरों ने किया दुष्कर्म

रामपुर (जेएनएन)। दहेज प्रताडऩा के बाद तलाक तथा दहेज के लिए महिला से मारपीट के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसके साथ देवरों ने ही दुष्कर्म किया है।

loksabha election banner

रामपुर में महिला को बेहद प्रताडि़त किया गया। दहेज के लिए महिला को घर से बाहर निकाला गया। इसके बाद तलाक के लिए दबाव बनाया। तलाक न देने पर ससुरालियों ने मायके जाकर मारपीट की। मायके में दो देवरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पति ने इसी दौरान उसके साथ कुकर्म किया। डरी सहमी पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

रामपुर में सिविल लाइंस कोतवाली की महिला की शादी 16 मई 2013 को उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर अंतर्गत थाना गदरपुर क्षेत्र के युवक से हुई थी। शादी में चार लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन ससुराली इससे खुश नहीं थे। वे दहेज में डेढ़ लाख रुपये, अल्टो कार की और मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर दो अगस्त 2015 को उसे घर से निकाल दिया। वह मायके में रहने लगी। दहेज उत्पीडऩ को लेकर उसकी ससुरालियों से मुकदमेबाजी चल रही है।

मामला अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि ससुराली उस पर तलाक का दबाव बनाने लगे। मना करने पर पहली अगस्त 2018 को ससुराली उसके मायके गए। तब वह घर में अकेली थी। ससुरालियों ने तलाक के लिए फिर दबाव बनाया, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। उसके दो देवर चोटी पकड़कर उसे खींचते हुए कमरे में ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसके बाद में पति ने भी कुकर्म किया। शोर शराबे पर आसपास के लोग आ गए, जिस पर ससुराली धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने थाने में तहरीर दी। एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। कार्रवाई न होने पर पिछले दिनों तहसील दिवस में एसपी से शिकायत की। महिला ने बताया कि घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसने जिला अस्पताल में इलाज कराया। एसपी ने महिला की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।

सिविल लाइंस कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि महिला ने नौ के खिलाफ शिकायत की है, जिसमें छह नामजद हैं। इनमें उसका पति जितेंद्र सैनी, ससुर दिलीप सिंह, सास भागवती, जेठ हरिओम, देवर कमल और देवर पवन शामिल हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.