Move to Jagran APP

रामपुर में अपहरण के बाद महिला से सामूहिक दुष्कर्म

रामपुर के टांडा में अपहरण के बाद इस महिला के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को जंगल में छोड़ दिया। महिला ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 16 Apr 2017 12:09 PM (IST)Updated: Sun, 16 Apr 2017 12:09 PM (IST)
रामपुर में अपहरण के बाद महिला से सामूहिक दुष्कर्म
रामपुर में अपहरण के बाद महिला से सामूहिक दुष्कर्म

रामपुर (जेएनएन)। घर से किसी काम से बाहर निकली महिला का दस दिन पहले कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। रामपुर के टांडा में अपहरण के बाद इस महिला के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को जंगल में छोड़ दिया। इनके चंगुल से छूटने के बाद महिला ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

loksabha election banner

रामपुर के टांडा महिला का अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म का मामला समाने आया है। महिला ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के गांव खुशहालपुर की महिला का कहना है कि वह चार अप्रैल को दढिय़ाल मार्ग पर गांव मोहनपुरा के पास किसी काम से गई थी। दोपहर दो बजे आरोपियों ने उसे जबरन कार में डाल लिया और उसे जंगल में ले गए, जहां आरोपियों ने उस से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद एक घर में ले गए। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। इसके बाद जंगल में ही छोड़ गए। महिला ने सगे भाइयों प्रमोद, नीरज, व गोपाल निवासीगण नई सब्जी मंडी काशीपुर उत्तराखंड तथा लाला व भूरा दोनों भाई निवासीगण हनुमान मूर्ती निकट थाना कटघर मुरादाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

दुष्कर्म कर बनाई वीडियो क्लीपिंग

रामपुर में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी ने मोबाइल से उसकी वीडियो क्लीपिंग बना ली। शिकायत करने पर क्लीपिंग इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीडि़ता गंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। आरोप है कि दस जनवरी को मुहल्ला बाजोड़ी टोला मुहल्ले में रहने वाली दंपती और युवक बहाने से मुहल्ला तीतरवाली पाखड़ गूजर टोला में ले गए। वहां एक युवक पहले से मौजूद था। आरोपियों ने वहीं उसके साथ घटना की। अदालत के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने असद, उसकी पत्नी रानी, अकरम और विक्की के खिलाफ मुकदमा दज कर लिया है।

छेड़छाड़ में पति और ससुर समेत चार पर मुकदमा

महिला ने पति और ससुर समेत चार पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। उसकी ससुराल अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र में सहवाजपुर डोर की है। महिला का पति से छह साल से विवाद चल रहा है। दोनों अलग रहते हैं। महिला का आरोप है पांच अप्रैल को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह क्राइम ब्रांच से बोल रहा है। आपके पति ने शिकायत की है कि आपने अपने भाइयों की मदद से उनकी कंबाइन मशीन हड़प ली है। मशीन यदि आपकी है तो उसके कागज दिखा दो। इस पर महिला उसी समय रामपुर रवाना हो गई।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे बोलेरो जीप में पति निपेन्द्र सिंह, ससुर मौकम सिंह, मुरादाबाद निवासी सुभाष काजला, उनका बेटा विवेक काजला मोंटू मिले। चारों ने महिला को देखते ही गाली देनी शुरू कर दी। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। गाड़ी में डालकर ले जाने और जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.