Move to Jagran APP

दुल्हन के भाई ने की हर्ष फायरिग, महिला घायल

गांव धारा नगरी में विवाह समारोह में युवक द्वारा अवैध तमंचे से हर्ष में फायरिग कर दी। गोली लगने से महिला घायल हो गई। घायल को रुद्रपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को गांव निवासी गुरबाज सिंह की पुत्री की बारात आई थी। बारात में गुरबाज सिंह के पुत्र गुरपाल सिंह ने तमंचे से फायरिग कर दी। गोली लगने से गांव निवासी महिला महेंद्र कौर पत्?नी बल्देव सिंह मेहमानदारी में आई हुई थीं। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बारात में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। परिजनों ने घायल को रुद्रपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां महिला का उपचार चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 07:18 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 07:18 PM (IST)
दुल्हन के भाई ने की हर्ष फायरिग, महिला घायल
दुल्हन के भाई ने की हर्ष फायरिग, महिला घायल

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना, मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस जागरण संवाददाता, बिलासपुर : शादी समारोह में हर्ष फायरिग से होने वाले हादसों के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। अब फिर जिले में हर्ष फायरिग से महिला की जान पर बन आई। जिले की बिलासपुर तहसील में एक शादी समारोह में दुल्हन के भाई ने ही तमंचे से हर्ष फायरिग कर दी। गोली बारात में शामिल होने आई एक महिला को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को रुद्रपुर उत्तराखंड के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपित फरार है।

loksabha election banner

घटना सोमवार दोपहर को धारा नगरी गांव में हुई। गांव के गुरबाज सिंह की बेटी की शादी थी। बारात बिलासपुर के सुआनगला गांव से आई थी। शादी समारोह में दुल्हन का भाई गुरपाल सिंह खुशी में तमंचे से फायरिग करने लगा। इस दौरान शादी में शामिल होने आई धारानगरी गांव की महेंद्र कौर पत्नी बलदेव सिंह के गोली लग गई। उसकी चीख निकल गई और वह नीचे गिरकर तड़पने लगी। हर्ष फायरिग में महिला को गोली लगने से वहां अफरातफरी मच गई। महिला की हालत देख दुल्हन का भाई फरार हो गया। महिला के परिजन उसे तुरंत रुद्रपुर उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल ले आए, जहां उसे भर्ती कर लिया है। शादी में हर्ष फायरिग की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी की। कोतवाल ने बताया कि घायल महिला के पुत्र मंगल सिंह ने घटना की तहरीर दी है, जिस पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उधर, घटना के बाद से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। परिजनों ने बिना शोरगुल के रस्मों रिवाज पूरे कर शादी संपन्न कराई और बारात दुल्हन लेकर विदा हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.