Move to Jagran APP

कमरे में फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या की आशंका

कमरे में फंदे पर लटकी मिली महिला हत्या की आशंका

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 10:33 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 10:33 PM (IST)
कमरे में फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या की आशंका
कमरे में फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या की आशंका

रामपुर : शहर कोतवाली क्षेत्र में महिला का शव फांसी पर लटका मिला। महिला किराये के मकान में पति के साथ रहती थी। उसका पति फरार है। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

loksabha election banner

घटना रविवार देर रात शहर कोतवाली के मुहल्ला लंगरखाना वाली गली की है। यहां मोहम्मद अली का मकान है। उनका सोने-चांदी के जेवर बनाने का काम है। इसके लिए उन्होंने कोलकाता के कई कारीगर रखे हुए हैं। इनमें एक कारीगर कोलकाता के जिला पश्चिमी मिदनापुर थाना दासपुर के मुहल्ला नई हाती का शेख हलीम मलिक है। वह अपनी पत्नी के साथ इसी मकान की दूसरी मंजिल पर पत्नी नैन के साथ रहता था। नैन के परिजनों ने बंगाल से उसे दिन में कई बार फोन किया। उसका फोन नहीं उठा। रात में 10 बजे फिर फोन किया। तब भी फोन पर बात नहीं हुई। इस पर परिजनों को चिता हुई तो उन्होंने मकान मालिक से देखने को कहा। मकान मालिक कारीगर के कमरे में पहुंचे तो वहां महिला फंदे लटकी मिली। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में कर लिया। आसपास लोगों से जानकारी की। पता चला कि कुछ दिन पहले ही कारीगर पत्नी को लेकर यहां आया था। अब वह गायब है। उसके गायब होने पर लोगों में हत्या की आशंका को लेकर चर्चा होने लगी।

शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मकान मालिक मोहम्मद अली की सूचना पर पंचनामा भर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि उसकी हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पति की भी तलाश की जा रही है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.