महिला ने अश्लील हरकतें करने वाले के खिलाफ दी तहरीर
गांव में युवक महिला के साथ अश्लील हरकतें कर मौके से फरार हो गया।
रामपुर, जेएनएन। गांव में युवक महिला के साथ अश्लील हरकतें कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
गांव निवासी महिला के मुताबिक युवक उसके घर में माचिस लेने के बहाने से आया था। माचिस देने के साथ ही घर से जाने को कहने पर दोनों में नोकझोंक हुई। महिला आरोपित के घर शिकायत को जाने लगी। आरोपित ने उसे रोककर अश्लील हरकतें करने लगा। चीख पुकार पर लोगों को आता देख आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना पीड़िता ने डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस द्वारा युवक की तलाश के बावजूद भी उसका कहीं पता नहीं लग सका। महिला ने आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। दूसरी ओर ग्रामीणों का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपित खुलेआम गांव में घूम रहा है। परिजन एवं ग्रामीणों ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल बृजेश कुमार यादव के मुताबिक मामला झगड़े से संबंधित है। सुबह रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। महिला ने दूसरे पक्ष के युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोनों पक्ष आपसी समझौते की भी बात कर रहे हैं। फिलहाल इसमें कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।