श्मशान घाट मार्ग की हालत खराब
श्मशान घाट मार्ग की हालत खराब
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 11:24 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 11:24 PM (IST)
रामपुर : शमशान घाट मार्ग की हालत बेहद खराब है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने शनिवार को इस मार्ग पर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कोसी घाट जाने वाला मार्ग काफी समय से खराब है, जिसकी शिकायत मिली थी। इस रोड पर जलभराव के कारण इधर से अर्थी लेकर शमशान घाट पर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। इस मार्ग पर लाइटें भी काफी समय से खराब पड़ी हैं। शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। इसके अलावा यहां पर हिदुओं के पिड स्थान की हालत भी सही नहीं है। इसको लेकर वह सोमवार को डीएम से मिलकर समस्याओं को शीघ्र दूर कराने का प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने के लिए नगर पालिका के प्रशासक और ईओ से भी बात की। उन्होंने शीघ्र समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें