जानिए क्या हुआ जब बिन ब्याही युवती ने दिया बच्चे को जन्म Rampur News
सैदनगर में एक बिन ब्याही युवती ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चा मृत पैदा हुआ। बिन ब्याही युवती के मां बनने की क्षेत्र में चर्चा है।
रामपुर। सैदनगर में एक बिन ब्याही युवती ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चा मृत पैदा हुआ। बिन ब्याही युवती के मां बनने की क्षेत्र में चर्चा है।
थाना अजीमनगर क्षेत्र के एक गांव की युवती के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे लेकर एक निजी चिकित्सक के यहां गए। वहां उपचार के दौरान उसके मां होने का पता चला। परिजनों ने लोकलाज के डर से उसका आपरेशन करा दिया। उसे मृत बच्चा पैदा हुआ, जिसे परिजनों ने दफन कर दिया, लेकिन यह बात छुप नहीं सकी। बिना ब्याही युवती के मां बनने की क्षेत्र में चर्चा फैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जानकारी की तो असलियत सामने आई। अजीमनगर थाना प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि मामले का पता चलने पर वह खुद गांव गए थे। पता चला है कि प्रजापति समाज की यह युवती मूल रूप से मुरादाबाद की रहने वाली है। वह पिछले कुछ समय से यहां अपनी मौसी के घर रह रही थी। मौसेरे भाई से उसके अवैध संबंध हो गए। इससे वह गर्भवती हो गई थी। परिजनों ने रामपुर में किसी प्राइवेट अस्पताल में उसका प्रसव कराया है। उन्होंने युवती के बयान लिए हैं। उसने किसी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया है। घटना की अभी जांच की जा रही है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप