बारिश से जर्जर सड़कों पर हुआ जलभराव और कीचड़
जागरण संवाददाता रामपुर शनिवार की सुबह कुछ देर बारिश हुई और आसमान में काले बादल
जागरण संवाददाता, रामपुर : शनिवार की सुबह कुछ देर बारिश हुई और आसमान में काले बादल छाए रहे। इससे सुबह के समय लोगों को गर्मी से राहत मिली। मगर दोपहर में तेज धूप निकली, जिससे उसम बढ़ गई। वहीं बारिश से शहर की जर्जर सड़कों के गड्ढों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश से फसलों को फायदा पहुंचा है।
राधा रोड काफी समय से जर्जर है। इस पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। बारिश से सड़क के गहरे गड्ढों में जलभराव हो गया। इससे पूरे दिन लोगों को जलभराव से होकर गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा रोशन बाग की कई सड़कें जर्जर हैं। हल्की बारिश होने के बाद भी इन सड़कों पर कई-कई दिन तक जलभराव हो जाता है। सुबह हुई बारिश के बाद सड़क पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को इधर से गुजरने में काफी दिक्कत हुई। इसी तरह साईं विहार कालोनी में अशोक विश्नोई वाली गली में बारिश के बाद कीचड़ पसर गई। लोगों को अपने-अपने घरों में कीचड़ से होकर जाना पड़ा। शिव विहार कालोनी की भी कई गलियां कच्ची हैं। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश से फसलों को फायदा पहुंचा। भीषण गर्मी के कारण किसानों को बार-बार सिचाई करनी पड़ रही है। सुबह हुृई बारिश से फसलों को लाभ पहुंचा है।