बारिश में धंस गई वार्ड 40 की सड़क
पांच साल में सुधार तो हुआ पर बिगड़े भी वार्ड के हालात, नाले बनाए गए, पथ प्रकाश व्यवस्था भी
पांच साल में सुधार तो हुआ पर बिगड़े भी वार्ड के हालात, नाले बनाए गए, पथ प्रकाश व्यवस्था भी हुई
जागरण संवाददाता, रामपुर : वार्ड 40 में पिछले पांच सालों में काफी विकास कार्य कराए गए। इनमें पूरे वार्ड में अधिकतर सभी सड़कें पक्की करा दी गई हैं। नाले-नालियों का निर्माण कराया गया। पेयजल के लिए नई पाइप लाइन पड़ी है। पथ प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इसके अलावा वार्ड में बिजली की अंडरग्राउंड लाइन का काम भी चला था, जिसके कारण नई गलियों को भी खोदा गया, जिसकी मरम्मत हो रही है। मगर कुछ स्थानों पर मरम्मत के बाद भी सड़क बरसात में धंस गई है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है।
वार्ड में बीते पांच सालों में काफी विकास कार्य कराए गए। लोगों का कहना है कि वार्ड में ज्यादातर सड़कें इंटरला¨कग करा दी गई हैं। नए नाले और नालियां बनी हैं। वार्ड में शुद्ध पेयजल के लिए नई पाइप लाइन पड़ी है। पथ प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर है, इसके लिए जगह-जगह स्ट्रीट लाइटें, सोलर और हाईमास्ट लाइटें लगी हैं। वार्ड में नियमित सफाई होती है। जगह-जगह कूड़ेदान लगे हैं। मगर कुछ लोग कूड़ेदान में कूड़ा न डालकर सड़क पर ही कूड़े का ढेर लगा देते हैं। इसके अलावा वार्ड में बिजली की अंडर ग्राउंड लाइनों का काम हुआ, जिसके कारण नई बनी इंटरलॉ¨कग सड़कों को खोदा गया। इसकी मरम्मत भी कराई जा रही है मगर बरसात के कारण इंटरला¨कग सड़कें जगह-जगह से धंस गई हैं।
वार्ड में जगह-जगह डस्टबिन लगे हैं। मगर कुछ लोग कूड़े को इसमें नहीं डालते और सड़क पर ही फेंककर चले जाते हैं। इससे गंदगी रहती है।
बाबू भाई।
वार्ड में अधिकतर सभी सड़कें पक्की बन चुकी हैं। मगर बिजली की अंडर ग्राउंड लाइन के कारण नई सड़कें खराब हो गई हैं। पेयजल की नई लाइन पड़ी है।
इमरान।
वार्ड में पथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर है। जगह-जगह स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। नियमित सफाई होती है। ज्यादातर सभी सड़कें पक्की बन चुकी है।
भोले खां।
पूरे वार्ड में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए गए। अधिकतर सभी सड़कें पक्की और नाले-नालियां बनवाई गईं। जगह-जगह कूड़ेदान लगे हैं, जिनकी नियमित सफाई होती है। कुछ लोग डस्टबिन की जगह सड़कों पर कूड़ा फेंक देते हैं। इससे सड़क पर कहीं-कहीं गंदगी हो जाती है लोगों को डस्टबिन में कूड़ा डालना चाहिए। पेयजल के लिए नई पाइप लाइन डलवाई गई। 15 कब्रिस्तानों की बाउंड्री कराई। जगह-जगह स्ट्रीट लाइटें, सोलर और चौराहों पर हाईमास्ट लाइटें लगी हैं। इसके अलावा वार्ड में बिजली का अंडर ग्राउंड काम के लिए नई सड़कें खोदी गईं। जिनकी मरम्मत हो रही है। मगर बरसात के कारण सड़कें जगह-जगह से बैठ गई हैं। वार्ड में बिजली की ओवरलो¨डग के कारण पहले आए दिन फाल्ट होते रहते थे। इसके लिए वार्ड में नए ट्रांसफार्मर लगवाए गए, जिससे ओवरलो¨डग की समस्या दूर हुई है।
फिरोज खां उर्फ शाकिर, सभासद।
वार्ड 40 में हुए विकास कार्य
1. वार्ड में 50 सड़कें बनवाई गई हैं
2. पांच डस्टबिन रखवाए।
3. वार्ड में 100 स्ट्रीट लाइटें, सात सोलर लाइट, तीन हाई मास्ट लाइटें लगवाई।
4. पेयजल की नई पाइप लाइन बिछवाई।
5. 453 समाजवादी, 45 वृद्धावस्था, 35 विधवा और 20 दिव्यांगों की पेंशन बनवाईं