शीघ्र ही संगठन की नई कार्यकारिणी होगी गठित
मिलक : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विमल कुमार वर्मा ने कहा
मिलक : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विमल कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन आम जन को उनके अधिकारों को दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में पूरे भारत में विधिक जागरूकता अभियान चला रहा है। आम जन, न्यायिक एवं प्रसाशनिक अधिकारियों का भरपूर साथ एवं सहयोग मिल रहा है। रविवार को वह नगर में अपने स्वागत समारोह में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एमएस पाठक ने कहा कि शीघ्र ही संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। संगठन की कार्य योजनाओं पर बल दिया गया।उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जन हिट में नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान रथयात्रा प्रभारी सुरजीत ¨सह तोमर, पूर्व राष्ट्रीय प्रभारी आदेश कुर्मी, •िाला पंचायत सदस्य टेकचंद, हिन्दू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, कलकत्ता प्रभारी महबूब खान, आकाश, राहुल, मोहित आदि उपस्थित रहे।जासं