Move to Jagran APP

Rampur Assembely By Election 2019 Live : शाम पांच बजे तक रामपुर में 39.31 प्रतिशत मतदान Rampur News

रामपुर में विधानसभा के उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से धीमी गति से मतदान शुरू हुआ। शाम तक वोटरों में ज्यादा उत्साह नहीं दिखाई दिया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 12:55 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 05:24 PM (IST)
Rampur Assembely By Election 2019 Live : शाम पांच बजे तक रामपुर में 39.31 प्रतिशत मतदान Rampur News
Rampur Assembely By Election 2019 Live : शाम पांच बजे तक रामपुर में 39.31 प्रतिशत मतदान Rampur News

रामपुर। विधानसभा के उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। शाम तक भी वोटरों में उत्साह नहीं दिखा। पांच बजे तक महज 39.31 प्रतिशत ही मतदान हुआ। 

loksabha election banner

कुल 428 बूथ बनाए गए हैं। 93 संवेदनशील हैं। दो सौ मीटर के दायरे में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति अथवा वाहन को प्रवेश पर रोक है। दिव्यांगों के लिए 20 व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। शहर विधानसभा क्षेत्र में चार सखी बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर सभी मतदान अधिकारी महिलाएं हैं। इन्हे मंडप की तरह सजाया गया है। इनकी खूबसूरती देखती ही बन रही है। लोग कह रहे हैं, वाह क्या खूब है, हमने पहले कभी ऐसे मतदान केंद्र नहीं देखे। शहर में 10 आदर्श बूथ बनाए गए हैं। इन बूथ पर अधिकारी और कर्मचारी, मतदाताओं का स्वागत करेंगे।  रामपुर शहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 

 शहर में 10 आदर्श बूथ बनाए

 रामपुर शहर में दस आदर्श बूथ भी बनाए गए हैं। इनमें पांच बूथ राजकीय महिला महाविद्यालय के नए भवन में और पांच बूथ नेशनल उच्च प्राथमिक विद्यालय बगीचा ऐमना में बनाए गए हैं। आदर्श बूथ भी गुब्बारों से सजाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए व्यवस्था भी बेहतर की गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.