Move to Jagran APP

विश्वकर्मा दिवस पर जगह-जगह हुआ यज्ञ और कल-पुर्जों का पूजन

रामपुर : विश्वकर्मा दिवस पर शहर में जगह-जगह भगवान विश्वकर्मा के साथ उद्योगों, मशीनरी एवं क

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 10:28 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 10:28 PM (IST)
विश्वकर्मा दिवस पर जगह-जगह हुआ यज्ञ और कल-पुर्जों का पूजन
विश्वकर्मा दिवस पर जगह-जगह हुआ यज्ञ और कल-पुर्जों का पूजन

रामपुर : विश्वकर्मा दिवस पर शहर में जगह-जगह भगवान विश्वकर्मा के साथ उद्योगों, मशीनरी एवं कलपुर्जों की विशेष पूजा की गई। विश्वकर्मा को उद्योगों का भगवान माना जाता है। इस दिन उद्योग में काम बंद कर हर मशीन, हर कलपुर्जे को कलावा बांधकर, रोली से तिलक कर मंत्रों के साथ भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि विधि-विधान के साथ पूजन करने से उद्योगों में किसी तरह की परेशानी या रुकावट नहीं आती। भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक आकाश सक्सेना हनी ने कृष्णा विहार स्थित अपने संस्थान में भगवान विश्वकर्मा जी का पंडित विनीत कुमार शर्मा से यज्ञ करवाया। इसके बाद सभी मशीनों के कलावा बांधकर और तिलक कर विधि-विधान के साथ पूजन किया और कारोबार सुचारू रूप से चलने की मंगल कामना की। आकाश सक्सेना हनी ने सभी उद्यमियों से आज के दिन युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने की अपील की। अंत में सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों को प्रसाद वितरित किया।

loksabha election banner

रेडिको खेतान के इंजीनिय¨रग विभाग हॉल में राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर यज्ञ हुआ, जिसमें कंपनी के निर्देशक केपी ¨सह ने आहुतियां दीं। पंडित मोहित शर्मा ने मशीनों, कल-पुर्जों का विधि-विधान से पूजन कराया। इस दौरान सुनील ¨सह, विजय कुमार शर्मा, इंदर पाल ¨सह, आरके शर्मा, अमित पांडे, एनएस शाह, विशाल शर्मा ने सहयोग किया। इम्पलाइज यूनियन रामपुर डिस्टिलरी एंड कैमिकल्स कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष शाहिर अली एवं शादाब अली। दूसरी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मोइनउद्दीन मियां, सचिव जयदेव ¨सह, शाहिर अली ने पूजा में सहयोग किया। इस मौके पर पंकज कुमार सक्सेना, राजू सैनी, दानिश अली, एजाज अहमद, छत्तर ¨सह, रोबिनसन, शक्कन, हसीन अहमद आदि मौजूद रहे।

सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के मोटर परिवहन स्थल में विश्वकर्मा दिवस पर यज्ञ हुआ। इसमें ग्रुप केंद्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील जून ने यज्ञ में आहुतियां दीं। मोटर परिवहन शाखा के वाहनों, कलपुर्जों एवं औजारों की विधि-विधान के साथ पूजा की। उन्होंने विश्वकर्मा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि ¨हदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। तकनीकी भाषा में इन्हें दुनिया का सबसे पहला इंजीनियर भी कहा जाता है। भगवान विश्वकर्मा ने यमपुरी, सुदामापुरी, वरुणपुरी, पांडवपुरी, इन्द्रपुरी, देवताओं के भव्य महल, ¨सघासन, शस्त्र, औजार, सुदर्शन चक्र, पुष्पक विमान, सोने की लंका, पाताल लोक आदि का निर्माण किया। इसीलिए भगवान विश्वकर्मा को देवताओं में शिल्पकार देव माना जाता है। विष्णु पुराण में इन्हें देव बढ़ई कहा गया है। देश के प्रमुख त्योहारों में विश्वकर्मा पूजा भी एक प्रमुख त्योहार है, जिसे श्रम से जुड़े क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर केपी ¨सह, राजेश वत्स आदि मौजूद रहे।

राजकीय रजा पीजी कालेज में भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ.आरपी यादव ने माल्यार्पण किया। कहा कि यह त्योहार प्रत्येक शिल्पकार और श्रमिक को मान-सम्मान दिलाता है। इस मौके पर डॉ.प्रवेश कुमार, डॉ.राकेश अग्रवाल, डॉ.विनीता ¨सह, डॉ.जागृति मदान, डॉ.तबस्सुम, डॉ.प्रिया, डॉ.रेशमा, दीपक कुमार, माणिक रस्तोगी, डॉ.रेखा, अब्दुल वाहिद शाह आदि मौजूद रहे।

कोसी मंदिर मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रधानाचार्य भोपाल ¨सह शास्त्री ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके विश्वकर्मा दिवस पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आचार्य अवधेश सिन्हा ने विश्वकर्मा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

सुंदर लाल इंटर कालेज में विश्वकर्मा दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर ब्रजराज मौर्य, संजय कुमार, कमल किशोर, ओम प्रकाश, खालिद नदीम, मनोज कुमार सागर, डॉ.भारत ¨सह, राजेश कुमार, सहदेव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.