ग्रामीणों ने गन्ना सर्वे में फर्जीवाड़े का लगाया आरोप
फर्जी सट्टे एवं फर्जी गन्ना सर्वे और कृषि योग्य भूमि के संबंध में सोमवार को खाता नगरिया निवासी ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव् को पत्र देकर शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि खाता नगरिया के गन्ना क्रय केंद्र लोहा पट्टी भोलानाथ पर फर्जी जमीन एवं जमीन से अधिक गन्ना सर्वे में दर्शाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ना सुपरवाइजर एवं गन्ना समिति सचिव द्वारा सट्टे फर्जी चलाए जा रहे हैं।वहीं लोगों के पास भूमि से ज्यादा गन्ना सर्वे में दर्शाया गया है। कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिनके पास गन्ना ही नहीं है। उनकी भूमि का हेरफेर कर सट्टे किसी और माध्यम से चलाए जा रहे हैं। वहीं जिनके पास जमीनें हैं, उनकी पर्चियां नहीं हैं।उनका गन्ना खेत में खड़ा है।उन्होंने एसडीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मिलक : फर्जी सट्टे एवं फर्जी गन्ना सर्वे और कृषि योग्य भूमि के संबंध में सोमवार को खाता नगरिया निवासी ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव् को पत्र देकर शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि खाता नगरिया के गन्ना क्रय केंद्र लोहा पट्टी भोलानाथ पर फर्जी जमीन एवं जमीन से अधिक गन्ना सर्वे में दर्शाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ना सुपरवाइजर एवं गन्ना समिति सचिव द्वारा सट्टे फर्जी चलाए जा रहे हैं।वहीं लोगों के पास भूमि से ज्यादा गन्ना सर्वे में दर्शाया गया है। कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिनके पास गन्ना ही नहीं है। उनकी भूमि का हेरफेर कर सट्टे किसी और माध्यम से चलाए जा रहे हैं। वहीं जिनके पास जमीनें हैं, उनकी पर्चियां नहीं हैं।उनका गन्ना खेत में खड़ा है।उन्होंने एसडीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है।एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों के पत्र पर गन्ना सचिव को जांच कर आख्या देने को कहा है।पत्र पर हरिराम, मुरारी लाल, विजयपाल, हरीश कुमार, रजनीश कुमार, विजय कुमार, प्रदीप कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।जासं