शहर में आज से सिनेमा का मजा ले सकेंगे दर्शक
कोरोना काल में प्रदेश सरकार ने भले ही 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे लेकिन जिले में निर्धारित तिथि पर सिनेमाघर चालू नहीं हो सके।
जागरण संवाददाता, रामपुर : कोरोना काल में प्रदेश सरकार ने भले ही 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे, लेकिन जिले में निर्धारित तिथि पर सिनेमाघर चालू नहीं हो सके। हालांकि अब धीरे-धीरे सिनेमाघर खुलने शुरू हो रहे हैं। शहर का एक मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर राधा स्टार वर्ल्ड शनिवार से शुरू हो रहा है। अब दर्शक यहां फिल्मों का मजा ले सकेंगे। सिनेमाघर के मैनेजर मनोज कुमार सक्सेना ने बताया कि शनिवार को नवरात्र शुरू हो रहे हैं। शुभ समय है। इसके साथ ही सिनेमा शुरू कर रहे हैं। इसके लिए तैयारियां कर ली हैं। सैनिटाइजेशन करा दिया है। शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए स्टीकर और प्रचार सामग्री लगाई है। सिटिग अरेंजमेंट 50 फीसद रहेगा। एक सीट छोड़कर दर्शकों को बैठाया जाएगा। कांटेक्टलेस टिकट के लिए आनलाइन बुकिग की सुविधा चालू है। अभी नई फिल्म रिलीज नहीं हो सकी है, इसलिए तानाजी और सिबा मूवी लगाई गई है। दोनों फिल्मों के सिर्फ दो शो ही दिखाए जाएंगे। तानाजी का पहला शो सुबह 11 बजे शुरू कर दिया जाएगा। दूसरा शो शाम पौने पांच बजे शुरू होगा। सिबा का पहला शो सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। दूसरा शो दोपहर 1.40 बजे शुरू किया जाएगा।