गुरु के बताए मार्ग पर चलने का किया आहवान
गुरु के बताए मार्ग पर चलने का किया आहवान
रामपुर : संत निरंकारी मंडल में रविवार को सतसंग हुआ। इसमें प्रमोद निरंकारी ने गुरु के बताए मार्ग पर चलने का सभी से आहवान किया। कहा गुरु के बताए मार्ग पर चलने से ही तरक्की संभव है। कहा अगर लोग प्रेम से रहना सीखें तो बहुत से काम आसान हो जाते हैं। आजकल देखा गया है कि कुछ घरों में लोग अपने बीच इतने मतभेद रखते हैं, कि उनके बीच प्रेम खत्म होता जा रहा है। हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। घर के सभी सदस्यों के साथ प्रेम से रहना चाहिए। इसी के साथ पड़ोसियों से भी मधुर संबंध बनाने चाहिए। देखा गया है कि कई बार घर के अपने सभी लोग जरूरत के समय घर से काफी दूर होते हैं। ऐसे में सबसे पहले मदद के लिए पड़ोसी ही काम में आते हैं। इसलिए पड़ोसियों से मधुर संबंध बनाएं, उनके सुख-दुख में शामिल हों और अगर उन्हें जरूरत पड़े तो हर समय उनके लिए तैयार रहें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपके पड़ोसी भी आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। यह सब आपस में प्रेम बढ़ाने से ही संभव हो सकता है।