Move to Jagran APP

अपर मंडलायुक्त ने किया तहसील भवन का निरीक्षण

अपर मंडलायुक्त प्रशासन ने तहसील भवन का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों में खलबली मच गई। मंगलवार दोपहर अपर मंडलायुक्त प्रशासन देवीदास तहसील भवन पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खतौनी कक्ष के निरीक्षण के दौरान खतौनी निकालने का निधररित मूल्य से अधिक लेने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 10:27 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 10:27 PM (IST)
अपर मंडलायुक्त ने किया तहसील भवन का निरीक्षण
अपर मंडलायुक्त ने किया तहसील भवन का निरीक्षण

बिलासपुर : अपर मंडलायुक्त प्रशासन ने तहसील भवन का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों में खलबली मच गई। मंगलवार दोपहर अपर मंडलायुक्त प्रशासन देवीदास तहसील भवन पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खतौनी कक्ष के निरीक्षण के दौरान खतौनी निकालने का निर्धारित मूल्य से अधिक लेने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने तहसीलदार रण विजय ¨सह को जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिकार्ड रुम का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उपजिलाधिकारी दुगर शंकर गुप्ता, तहसीलदार रण विजय ¨सह, नायब तहसीलदार कुन्दन ¨सह टोलियां, अशोक सक्सेना आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

उधर अपर मंडलायुक्त प्रशासन ने तहसील दिवस की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के अधिकारियों को आदेश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में 27 पत्र आए, जबकि सात का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। ठंड के चलते तहसील दिवस में फरियादों की संख्या कम रही। गांव गो¨वदपुरा निवासी चेतन ¨सह ने पत्र सौंपकर हरजिन्द्र ¨सह आदि से मजदूरी के रुपये दिलवाने की मांग की। तहसील दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें राशनकार्डों के संबंध में आईं। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के आदेश दिए। इस दौरान कुल 27 शिकायतें आईं, जिसमें सात का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। उपजिलाधिकारी दुगर शंकर गुप्ता, तहसीलदार रण विजय ¨सह, खण्ड विकास अधिकारी मोहम्मद फारुख, नायब तहसीलदार कुन्दन ¨सह टोलियां, चिकित्सक अधीक्षक डाक्टर दीपक कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश चंद्र शुक्ला, थानाध्यक्ष जसपाल ¨सह ग्वाल, अशोक कम्बोज मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.