बंद मकान में एक लाख की चोरी
रामपुर : चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर एक लाख का माल साफ कर दिया। गृह स्वामी जब घर लौटे तो घटना की
रामपुर : चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर एक लाख का माल साफ कर दिया। गृह स्वामी जब घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है।
माला रोड स्थित इंदिरा कालोनी में राजपाल ¨सह रहते हैं। वह 16 मई को परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने बदायूं गए थे। उनके बंद मकान पर चोरों की नजर पड़ गई। चोरों ने रात में बंद मकान के ताले तोड़ लिए। चोरों ने घर में रखे जेवर, कपड़े आदि करीब एक लाख का सामान चोरी कर लिया। वहां से लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। ताले टूटे और कमरों में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। अलमारी के लॉकर टूटे थे और उसमें रखे जेवर गायब थे।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से एक जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने की चेन, चांदी की पायलें दो जोड़ी, चांदी की करघनी, चांदी के बिछुए, लेडीज पर्स, कपड़े आदि सामान ले गए हैं।