Move to Jagran APP

विपक्ष के गठबंधन की यूं उड़ाई केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने खिल्ली

रामपुर : केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा और बसपा के गठबंधन पर कह

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Mar 2018 04:00 AM (IST)Updated: Sat, 31 Mar 2018 04:00 AM (IST)
विपक्ष के गठबंधन की यूं उड़ाई केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने खिल्ली
विपक्ष के गठबंधन की यूं उड़ाई केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने खिल्ली

रामपुर : केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा और बसपा के गठबंधन पर कहा कि इनमें वैचारिक एकता नहीं है और न ही इनका कोई मकसद है। सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने की बात करते हैं। पहले जनता पार्टी के गठबंधन में तमाम दल शामिल हुए थे और फिर बिखर गए। बोले- 'मेरे दिल के टुकड़े हुए हजार एक यहां गिरा एक वहा गिरा..'

loksabha election banner

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा और बसपा के गठबंधन पर यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने 'मेरे दिल के टुकड़े हुए हजार एक यहां गिरा एक वहा गिरा..' गाना सुनाते हुए कहा कि इस गठबंधन का हश्र भी इस गाने की तरह होगा।

रामपुर में 332 करोड़ खर्च होंगे

-केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रामपुर के विकास पर अल्पसंख्यक विभाग विशेष ध्यान दे रहा है। 132 करोड़ रुपये दे दिए गए हैं। 200 करोड़ रुपये और दिए जाएंगे। इससे अल्पसंख्यक क्षेत्रों में डिग्री, इंटर कालेज, पॉलीटेक्निक आईटीआई, कौशल विकास केंद्र, पानी की टंकी आदि का निर्माण कराया जाएगा। आठ बड़े शौचालय बनाए जाएंगे।

प्रदेश में बनेंगे 32 सदभावना मंडप : नकवी

-केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर चल रही है। अल्पसंख्यकों की तरक्की के लिए भी खूब काम किए जा रहे हैं। तीन साल में उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यकों के लिए 4316 करोड़ रुपये खर्च किए गए। जल्द ही प्रदेश में 32 सदभावना मंडप बनाए जाएंगे। इनमें शादी समारोह के साथ ही खेलकूद कौशल विकास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और लाइब्रेरी भी होगी। रामपुर में भी ऐसे दो मंडप बनेंगे।

केंद्रीय मंत्री शुक्रवार शाम दिल्ली से नैनीताल जाते हुए कुछ देर के लिए रामपुर में रुके और मीडिया से बात की। कहा कि देशभर में 282 सदभावना मंडप बनाए जाएंगे। अल्पसंख्यकों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पहले 75 फीसद लड़कियां बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती थीं। अब यह आंकड़ा 30 फीसद पर आ गया है। इसके लिए हमने सीधे छात्रवृत्ति देने की व्यवस्था की है। मदरसों की तरक्की के लिए भी काम किया जा रहा है। पिछले दिनों जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में मदरसा शिक्षकों को ट्रे¨नग भी दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.