सैफनी में घेर में आग से दो पशु झुलसे
सैफनी : चंदपुरा कलां गांव में जानवरों के घेर में आग लगने से दो पशु बुरी तरह से झुलस
By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Apr 2018 10:23 PM (IST)Updated: Thu, 19 Apr 2018 10:23 PM (IST)
सैफनी : चंदपुरा कलां गांव में जानवरों के घेर में आग लगने से दो पशु बुरी तरह से झुलस गए। मामले की तहरीर चौकी पुलिस को दी गई है। चंद्रपुर कलां गांव निवासी भगवान देई के अनुसार गुरुवार की दोपहर वह बच्चों को घर पर छोड़कर अपने खेत पर गई थी। इसी दौरान मकान के अंदर जानवरों के घेर में किसी ने आग लगा दी। आग की लपटें देख मुहल्ले के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने से उसकी एक गाय और एक बछिया बुरी तरह से झुलस गए। गुरुवार की देर शाम भगवान देई ने चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें