तहसील में रंगरेलिया बनाते पकड़े दो लेखपाल
रामपुर जासं पुलिस ने तहसील सदर में रंगरेलिया मनाते दो लेखपालों को पकड़ लिया।
रामपुर, जासं : पुलिस ने तहसील सदर में रंगरेलिया मनाते दो लेखपालों को पकड़ लिया। दोनों लेखपाल बुधवार रात साढ़े आठ बजे कार में दो लड़कियों को ले जा रहे थे। उन्हें देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। पुलिस को सूचना दे दी। अधिकारियों को भी अवगत करा दिया। सूचना मिलने पर गंज कोतवाली प्रभारी रामवीर सिंह यादव और तहसीलदार प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए। डीएम और एसपी को मामले से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि अगर कोई लड़कियों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने इस मामले में उप जिलाधिकारी सदर प्रवीन कुमार वर्मा और सीओ सिटी विद्या किशोर को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।