फोटो - 12:: यातायात नियमों के प्रति 12 साल से कर रहे जागरूक
यातायात जागरूकता फैलाने के लिए फैसल को सम्मानित कर चुके हैं अधिकारी जागरण संवाददाता, र
यातायात जागरूकता फैलाने के लिए फैसल को सम्मानित कर चुके हैं अधिकारी
जागरण संवाददाता, रामपुर : लोगों को यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए शहर के एक युवा बेहद शिद्दत से काम कर रहे हैं। वह समय-समय पर सड़क पर खड़े होकर लोगों को पम्फलेट बांटते हैं। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हैं। हम बात कर रहे हैं शहर के मुहल्ला खुर्मे वाली ज्यारत निवासी फैसल मुमताज की।
वह पिछले 12 साल से वह यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरुकता फैला रहे हैं। यातायात पुलिस की मदद के लिए समय-समय पर सड़कों पर शिविर लगाते हैं। पुलिस के साथ मिलकर वाहन चालकों को रोकते हैं। उन्हें यातायात नियमों के बारे में समझाते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय युवा मोर्चा के नाम से संस्था भी बनाई है, जिसके वह अध्यक्ष हैं। इस संस्था के जरिए वह यह काम कर रहे हैं। वह बताते हैं कि जिले में हर साल यातायात नियमों के उल्लंघन करने से सैकड़ों हादसे होते हैं। इसी साल की बात करें तो जनवरी से अब तक 396 हादसे हो चुके हैं, जिसमें 310 लोग घायल हुए हैं और 213 लोगों की जान जा चुकी है। इस काम के पीछे उनका मकसद यही है कि लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। इसके अलावा स्कूलों में यातायात जागरूकता को लेकर पोस्टर, भाषण आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराते हैं। उनके इस कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक से लेकर एआरटीओ द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।