Move to Jagran APP

भाजपाई रंगोली मंडप से आज निकालेंगे पदयात्रा

भाजपाई रंगोली मंडप से आज निकालेंगे पदयात्रा

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 11:19 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 11:19 PM (IST)
भाजपाई रंगोली मंडप से आज निकालेंगे पदयात्रा
भाजपाई रंगोली मंडप से आज निकालेंगे पदयात्रा

जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय जनता पार्टी की बृहस्पतिवार को राम विहार स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शुक्रवार को निकाली जाने वाली पदयात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम सफल बनाने को पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में 10 जनवरी की सुबह 11 बजे रंगोली मंडप में गोष्ठी होगी। मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना गोष्ठी को संबोधित करेंगे। इसके बाद रंगोली मंडप से पदयात्रा प्रारंभ होगी, जो माला सिनेमा, शाहबाद गेट, सिविल लाइन थाने से होती हुई आंबेडकर पार्क पर पहुंचकर संपन्न होगी। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम संयोजक सुभाष भटनागर एवं राजीव मांगलिक ने कहा कि दशकों के बाद उठाया गया यह एक उचित कदम है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी दलों द्वारा देश में भ्रम फैलाया गया, जबकि इस कानून का प्रभाव किसी भारतीय नागरिक पर नहीं पड़ेगा। इसी भ्रम को दूर करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक जगपाल सिंह यादव, मोहन लोधी, संजय चंद्रा, अशोक विश्नोई, विकास दीक्षित, रविन्द्र सिंह रवि, हरीश गंगवार, कपिल गुप्ता, रिशभ ठाकुर, अनुज सक्सेना आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.