हलाला के नाम पर दुष्कर्म करने में चार फंसे
स्वार : तीन तलाक पीड़िता से हलाला के नाम पर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज क
स्वार : तीन तलाक पीड़िता से हलाला के नाम पर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। मामला थाना अजीमनगर क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी महिला का निकाह तीन वर्ष पूर्व गांव के ही कासिफ के साथ हुआ था। परिवारिक विवाद के चलते उसने पत्नी को 2017 में तलाक दिया था। महिला थाने पहुंच गई थी और पुलिस को तहरीर दी। महिला अपने भाई को लेकर शुक्रवार को थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने महिला को टाल दिया। 24 घटे की मशक्कत के बाद महिला फिर थाने पहुंची। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति, ससुर, सास, एवं अन्य साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। वहीं पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। जासं