Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुटने का किया आहवान

तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुटने का किया आहवान

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 11:00 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 06:27 AM (IST)
तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुटने का किया आहवान
तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुटने का किया आहवान

जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय जनता पार्टी की कृष्णा विहार स्थित सुभाष जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को बैठक हुई। इसमें पार्टी की ओर से 26 सितंबर को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा और उप चुनाव की तैयारियों में जुटने का कार्यकर्ताओं से आहवान किया।

loksabha election banner

नगर मीडिया प्रभारी/सेक्टर संयोजक सुभाष चंद्र सक्सेना ने कहा कि जिले में 26 सितंबर को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड से नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ज्वालानगर में संपन्न होगी। कहा कि बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति पर तिरंगा झंडा होगा। इस दौरान नियमों का पालन करते हुए सभी कार्यकर्ता बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। उप चुनाव की तैयारियों में सेक्टर प्रभारी, प्रवासी, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। जिस व्यक्ति को भाजपा से टिकट मिले उसे सभी पूरी लगन से चुनाव लड़ाएं। ज्वालानगर के प्रवासी रविद्र सिंह रवि ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों को गिनाया।

इस मौके पर सुभाष चंद्र सक्सेना, रविद्र सिंह रवि, डॉ.अनिल सक्सेना, दिनेश कश्यप, शुभम सक्सेना, मनोज सक्सेना, नरेंद्र कुमार शर्मा, राकेश राजपूत, पुनीत अग्रवाल, संजीव सक्सेना, रिकू ठाकुर, अंशु गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, कल्पना सक्सेना, साधना सक्सेना, सुधा शर्मा, मोनिका, अर्चना, पूजा सक्सेना, तुषार सक्सेना, शैली शर्मा, आकांक्षा, रोशनी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.