रसोई में गैस सिलिंडर फटने से महिला समेत तीन झुलसे
मिलक खाना पकाते समय रसोई में रखें गैस सिलिंडर में आग लग गई। महिला को बचाने आया उसका
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 07:50 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 07:50 PM (IST)
मिलक : खाना पकाते समय रसोई में रखें गैस सिलिंडर में आग लग गई। महिला को बचाने आया उसका दिव्यांग पति और पड़ोसी भी झुलस गया। तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिव्यांग को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ग्राम ऐंचौरा में शुक्रवार को सीमा रसोई में खाना पका रही थी। इस दौरान रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग को देखकर उसका दिव्यांग पति प्रेमपाल आग बुझाने के लिए रसोई में गया तो वह भी झुलस गया। दोनों की चीख-पुकार सुन पड़ोसी प्रेमपाल ने पानी डालकर आग बुझाई। इस दौरान वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीणों ने तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दिव्यांग की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें