Move to Jagran APP

तीन तलाक अपराध, इसे रोकना जरूरी: नकवी

तीन तलाक अपराध इसे रोकना जरूरी नकवी

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 11:30 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 06:26 AM (IST)
तीन तलाक अपराध, इसे रोकना जरूरी:  नकवी
तीन तलाक अपराध, इसे रोकना जरूरी: नकवी

रामपुर: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि तीन तलाक अपराध है और इसे रोकने के लिए कानून बनबनाना जरूरी है। दुनिया के तमाम इस्लामिक देशों में भी इसे अपराध घोषित किया जा चुका है।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री ने रविवार को मीडिया से बात की। कहा कि तीन तलाक बड़ा अपराध है। अब इसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। केंद्र सरकार इसे रोकने के लिए कानून बना रही है। लोकसभा में विधेयक पास हो चुका है और राज्यसभा में भी पास कराएंगे। कांग्रेस इस मामले में अड़ंगा न डाले। उसने पहले जो खता की है, उसकी सजा अभी तक भुगत रही है। अगर हरकतों से बाज नहीं आई तो आगे उसे और बुरे नतीजे भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सभी वर्गों का पूरा ख्याल रख रही है। अल्पसंख्यकों की तरक्की के लिए भी काम कर रही है। पिछले पांच साल में तेजी से विकास कार्य कराए गए और अब अगले पांच साल में इससे भी ज्यादा तेजी से विकास होगा। उत्तर प्रदेश में भी विकास की रफ्तार तेज हुई है। योगी जी की सरकार से पहले यहां दंगे फसाद होते रहते थे। आये दिन क‌र्फ्यू लगता था, लेकिन अब शांतिपूर्ण माहौल है। इसके बावजूद अवार्ड वापसी गैंग फिर सक्रिय हुआ है, किन्तु देश की जनता सब जानती है और इस गैंग के झांसे में आने वाली नहीं है। मुस्लिम महिलाओं को बनाया सदस्य रामपुर: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शहजाद नगर में सदस्यता अभियान के तहत मुस्लिम महिलाओं को भाजपा का सदस्य बनाया। उन्होंने गांव की मुस्लिम महिला परवीन को ऑनलाइन सदस्य बनाते हुए कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के जो संस्कार और संस्कृति है, उसी का नतीजा है कि देश के 80 फीसदी राज्यों में और केंद्र में हमारी सरकार है। यह हमारे लिए गर्व की बात है, गुरूर की नहीं। जो लोग सत्ता में रहकर गुरूर करते हैं और लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं, बाद में उन्हें इसका अंजाम भुगतना होता है। देश में अब परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियों का बजूद खत्म होता जा रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संघ के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, शाहबाद की विधायक राजबाला, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, मिलक की पूर्व पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, मसवासी के चेयरमैन महेश मौर्य, दिलीप लोधी, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, नरेंद्र गंगवार, सुरेश चंद्र शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, राजीव मांगलिक, अतहर अब्बास नकवी, अनुज सक्सेना आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.