युवाओं में होती है संगठन की शक्ति
नेहरु युवा मंडल विकास सम्मेलन का आयोजन ग्राम बैंजनी में हुआ। उद्घाटन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह ने किया। मुख्यातिथि के द्वारा युवाओं को संबोधित किया। कहा कि युवा अपने एवं अपने समुदाय के विकास के लिए युवा संगठन का गठन करते रहें। युवा मंडल युवाओं का ऐसा मंच है जहां पर आपसी विचार-विमर्श से वे अपनी एवं समुदाय तथा ग्राम की समस्याओं पर चर्चा और उनका विश्लेषण करते हैं। उनके समाधान के लिए संयुक्त रूप से निर्णय लेते हैं। युवाओं को संगठन की शक्ति से परिचित कराते हुए युवा शक्ति को जागृत करना है।
रामपुर : नेहरु युवा मंडल विकास सम्मेलन का आयोजन ग्राम बैंजनी में हुआ।
उद्घाटन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह ने किया। मुख्यातिथि के द्वारा युवाओं को संबोधित किया। कहा कि युवा अपने एवं अपने समुदाय के विकास के लिए युवा संगठन का गठन करते रहें। युवा मंडल युवाओं का ऐसा मंच है, जहां पर आपसी विचार-विमर्श से वे अपनी एवं समुदाय तथा ग्राम की समस्याओं पर चर्चा और उनका विश्लेषण करते हैं। उनके समाधान के लिए संयुक्त रूप से निर्णय लेते हैं। युवाओं को संगठन की शक्ति से परिचित कराते हुए युवा शक्ति को जागृत करना है। इसके अतिरिक्त सुरेश आर्य ने युवाओं को नेहरु युवा केंद्र की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर विकास खंड सैदनगर के 40 युवा मंडलों के पदाधिकारियों-सदस्यों ने भाग लिया। इल्यास अहमद द्वारा संचालन किया गया। अरसलान, मोनू सिंह, दिनेश कुमार, सौरभ सागर, आशीष आदि मौजूद रहे। मंसूब हसन खां लेखाकार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।