नफरत फैलाने वालों की जगह जेल में या देश से बाहर
ऐसे लोग देश के और समाज के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 05:13 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 05:13 PM (IST)
रामपुर, जासं : भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कल्पना सहायक ने कहा है कि देश में रह कर नफरत फैलाने वालों की जगह जेल में या देश से बाहर होनी चाहिए।
उन्होंने कहा है कि जो लोग देश में रह करके भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के प्रति नफरत फैलाने वाले एवं देश की सर्वोच्च अदालत के आदेश की अवहेलना करने वालों पर मुकदमे दर्ज होने चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद शफीक उर रहमान वर्क पर निशाना साधते हुए कहा कि कि ऐसे लोग देश के और समाज के सबसे बड़े दुश्मन हैं क्योंकि देश की सबसे बड़ी अदालत ने जब अयोध्या में भगवान श्रीराम का आधार मानते हुए वहां मंदिर निर्माण का आदेश दे दिया है तो ऐसे लोगों को बोलने का क्या अधिकार है। ऐसी हरकत के लिए उन्हें जेल में डाल देना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें