विधानसभा क्षेत्र में नहीं रुकने दी विकास कार्यों की गति : औलख
पीएचसी परिसर में हुआ कार्यक्रम
जागरण संवाददाता, बिलासपुर : प्रदेश के जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति रुकने नहीं दी जाएगी। विकास कार्यों को देखकर विरोधी पार्टियां बौखला गई हैं।
वह मुख्य चौराहे के पास पीएचसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मुख्य चौराहा का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण होगा। कहा कि मुख्य चौराहे पर मार्ग के दोनों ओर से 15-15 मीटर तक चौड़ा होने के साथ ही मार्ग के बीचोबीच डिवाइडर लगाया जाएगा। मार्ग के चौड़ीकरण होने के पश्चात नगरवासियों समेत यात्रियों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। नगर में सौर ऊर्जा के दो प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। नगरवासियों को आंधी एवं बारिश में बिजली संकट से जूझना न पड़े। सौर ऊर्जा से पूरे नगर की लाइटें जलेगी। कहा कि भाखड़ा डाम पुल से लेकर कोतवाली तक मार्ग के दोनों तरफ टाइल्स लगवाई जाएगी।
कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रमोद कुमार जौहरी, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह खैहरा, क्रय-विक्रय के सभापति रवि यादव, व्यापार मंडल के वरिष्ठ मंत्री धन्नूमल बंसल ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।
इससे पहले राज्यमंत्री ने मुख्य चौराहे का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का शिलान्यास लिया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी राजेश सिंह राना, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, मोहन लाल लोधी, हरजिन्द्र सिंह, हरवंश सिंह तनेजा, नगराध्यक्ष चेतन पारुथी, पूर्व नगराध्यक्ष अनिल मदान, श्यामल मिधर, गुरमीत सिंह भट्टी, तीर्थ सिंह, पारुल अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, मामन चंद्र बंसल, प्रीतम सिंह, रवि गोयल, बलवीर सिंह चौहान, अंशुल अग्रवाल, हरवंश लाल पारुथी, डाक्टर बलविन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, रोहित शर्मा, मन्नू शर्मा, राजीव अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, गोल्डी खां, अजय तिवारी आदि रहे। संचालन विपिन जैन ने किया।