प्रदेश सरकार के बजट में किसानों के साथ नाइंसाफी
भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत लोहा में ब्लॉक कार्यालय पर हुई।पंचायत को संबोधित करते हुए ब्लाकाध्यक्ष मुजीब कमाल ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा जारी बजट में किसानों के साथ नाइंसाफी की गई है। उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया।दोनों बजट किसान विरोधी हैं।
जागरण संवाददाता, मिलक : भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत लोहा में ब्लॉक कार्यालय पर हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए ब्लाकाध्यक्ष मुजीब कमाल ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा जारी बजट में किसानों के साथ नाइंसाफी की गई है। उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया। दोनों बजट किसान विरोधी हैं। किसान सम्मान निधि योजना चुनावी लालीपॉप है। यह किसानों को असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश है। सरकारें किसानों को गुमराह कर रही हैं।
आज जनपद में किसान गन्ना भुगतान तथा मिलों की मनमानी से त्रस्त। सरकारी विभाग, बिजली विभाग, पूर्ति विभाग, तहसील, ब्लाक तथा बैंकों में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कर्मचारी बिना लेनदेन कोई काम नहीं कर रहे हैं। फसल बीमा योजना में व्यापक घोटाला है। प्रशासन का कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। प्रशासन अपना स्वयं महिमा मंडन कर रहा है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। भाकियू जिले के किसानों की समस्त विभागों की समस्याओं तथा उनकी सरकार से अनेक मांगों के लिए आगामी 14 फरवरी को कलेक्ट्रेट में आंदोलन करेगी। किसानों की आवाज को बुलंद करेगी, धरना प्रदर्शन करेगी। कहा कि सभी कार्यकर्ता व किसान 14 फरवरी को लोहा में ब्लॉक कार्यालय पर एकत्र होकर अधिक से अधिक संख्या में रामपुर को रवाना होंगे। पंचायत में संजू गंगवार, विपिन, रमेश, कमोद शर्मा, विद्याराम, रामगोपाल, तालिब, कुलदीप गंगवार, रईस, उस्मान, शबाब, अंकित शर्मा, कृष्ण मुरारी, रामकिशोर, बाबू मौर्य आदि रहे। अध्यक्षता जिला सचिव रमेश गंगवार तथा संचालन ब्लाक संरक्षक कमोद शर्मा ने किया।