कड़ाके की ठंड में जीना मुहाल, दो लोगों की मौत
रामपुर: कड़ाके की ठंड से जीना मुहाल हो गया है। ठंड लगने से दो लोगों की मौत हो गई। बु
रामपुर: कड़ाके की ठंड से जीना मुहाल हो गया है। ठंड लगने से दो लोगों की मौत हो गई। बुधवार सुबह घना छाया रहा। 10 बजे तक वाहन लाइट जलाकर चलते रहे। ठंड के कारण बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। दोपहर करीब 12 बजे धूप निकली, तब जाकर लोगों को राहत मिली। बच्चे भी घरों से बाहर आए और उछलकूद करने लगे।
ठंड लगने से केमरी के मुहल्ला चमारान निवासी 45 वर्षीय शब्बू शाह की मौत हो गई। वह फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। मंगलवार को फेरी कर शाम को घर वापस लौटा। उसकी ठंड लगने से तबियत खराब हो गई। रात करीब ढाई बजे उसकी मौत हो गई। बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। उपजिलाधिकारी दुर्गा शंकर गुप्ता ने लेखपाल को जांच के निर्देश दिए हैं।
स्वार : क्षेत्र के गांव खंजी की मढैया निवासी 45 वर्षीय रामचरन ¨सह को ठंड लग गई। परिजनों ने चिकित्सक से उपचार कराया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने तहसीलदार से मुआवजा दिलाने की मांग की है। तहसीलदार अशोक चौधरी ने बताया कि ठंड से मौत होने की सूचना मिली है। जांच कर मुआवजा दिलाया जाएगा।
नहाते समय किशोर की हालत बिगड़ी
स्वार : ठंड लगने के कारण किशोर की नहाते समय हालत बिगड़ गई। गांव लच्छीवाला निवासी 16 वर्षीय राजीव को तीन दिन पूर्व ठंड लग गई थी। उसका उपचार नगर के चिकित्सक से चल रहा था। बुधवार दोपहर वह धूप निकलने पर घर से बाहर खेलने के लिए निकल आया। खेलने के बाद वह घर पहुंचा और नहाने लगा। इस दौरान वह बुरी तरह कांपने लगा। वह बाथरूम में गिरकर बेहोश हो गया। आहट होने पर परिजन बाथरूम की तरफ गए और आवाज लगाई। उसने न तो आवाज दी और न ही दरवाजा खोला। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भी आ गए। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकालकर आनन-फानन में नगर स्थित सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया है।