खरीद में तेजी लाने के दिए आदेश
खरीद में तेजी लाने के दिए आदेश
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 10:41 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 10:41 PM (IST)
टांडा : तहसीलदार रणविजय सिंह ने मंडी समिति में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर तौल कम होने के संबंध में जानकारी की। तहसीलदार ने मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र, जिसमें आरएफसी, पीसीएफ व पीसीयू आदि पर जानकारी की। आरएफसी पर 20 हजार क्विटल के लक्ष्य में 1590 क्विटल की खरीद हुई। पीसीयू पर 40 हजार क्विटल का लक्ष्य मिला है। खरीद 4347 क्विटल खरीद हुई है। पीसीएफ पर पांच हजार क्विटल का लक्ष्य था, जिसमें 1065 क्विटल खरीद हुई है। 31 जनवरी तक खरीद होना है। तहसीलदार ने केंद्र प्रभारियों खरीद में तेजी लाने के आदेश दिए। प्रभारियों ने बताया कि किसानों के रजिस्ट्रेशन में समस्या हो रही है। किसानों को धान बेचने को रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें