विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से शिक्षिका की मौत, डेंगू की आशंका

By JagranEdited By:
Published: Wed, 06 Nov 2019 11:01 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 06:25 AM (IST)

बुखार से शिक्षिका की मौत डेंगू की आशंका

बुखार से शिक्षिका की मौत, डेंगू की आशंका
बुखार से शिक्षिका की मौत, डेंगू की आशंका

रामपुर : जिले में बुखार से ने एक और जान ले ली। निजी स्कूल की एक शिक्षिका की रहस्मयी बुखार से मौत हो गई। उसे डेंगू की आशंका जताई जा रही है। ज्वालानगर स्थित आनंद कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका उजमा नवाब को तीन दिन पहले बुखार आया था। तब परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसके खून की जांच भी कराई। जांच रिपोर्ट देखकर शिक्षिका के खून में प्लेट्लेटस कम होने की जानकारी दी। इस पर परिजन उन्हें टीएमयू मुरादाबाद ले गए, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर स्कूल प्रबंधक पीयूष प्रकाश सक्सेना अन्य शिक्षिकाओं और बच्चों के साथ मृतका के घर पहुंचे। परिजनों ने डेंगू की आशंका से मौत होने की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि उसकी प्लेट्लेटस 40 से 50 हजार तक पहुंच गई थीं।