केमरी में ताजिए आगे निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
केमरी : ताजिए आगे निकालने को दो गांवों के तजियेदार आपस में भिड़ गए। उनमें मारपीट हो ग
केमरी : ताजिए आगे निकालने को दो गांवों के तजियेदार आपस में भिड़ गए। उनमें मारपीट हो गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। शुक्रवार को ताजिए का जुलूस निकाला जा रहा था। तजियेदारों का कहना था कि सिमरिया गांव का ताजिया जुलूस में आगे रहता है, जबकि उसके पीछे खानपुर गांव का ताजिया चलता है। इसी दौरान जुलूस में शामिल कमुआ गांव के ताजियेदारों ने अपना ताजिया आगे कर लिया। इसी बात को लेकर दोनों गांवों के ताजिएदार आपस में भिड़ गए। मारपीट हो गई। मारपीट में खानपुर निवासी अखलाक तथा शकूर अहमद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया।
दूसरी ओर टांडा के लालपुर गांव में ताजिया निकलने को मना करने पर शरारती तत्वों ने इमाम के साथ बदसलूकी की, जिससे मामला गरमा गया और दो पक्ष सामने आ गए। इससे भगदड़ मच गई। तनाव के चलते गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
टांडा : गांव बिचपुरी में पास के गांव ईश्वरपुर, कुतुबपुर, सूरजपुर, लालपुर तथा नदी पार गांव खिजरपुर से ताजिए आते हैं। गांव में मेला लगता है। इस बार गांव लालपुर के ताजियेदारों ने ताजिया निकालने से इन्कार कर दिया तथा पहले से ही पुलिस को ताजिया न निकालने को लिखकर दे दिया था। इस बीच गांव खिजरपुर का ताजिया जैसे ही लालपुर कोसी नदी पहुंचा ताजिएदारों ने कोसी पुल पर ताजिया रोक लिया। लालपुर का आने पर ही अपना ताजिया आगे बढ़ाने की बात पर अड़ गए। इस पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने लालपुर ताजिएदारों को समझाकर ताजिए निकलवाने का प्रयास किया पर वे तैयार नहीं हुए। इस पर गांव खिजरपुर के ताजिएदारों ने लालपुर पर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने लालपुर के इमाम से गाली गलौज कर दी। इस पर तनाव की स्थिति बन गई तथा दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स मंगाकर तैनात करना पड़ी। बाद में पुलिस के प्रयास से गांव खिजरपुर के ताजिए बिचपुरी पहुंचे। कोतवाली प्रभारी जीत ¨सह का कहना है कि लालपुर के ताजिएदारों ने ताजिया न निकलने को पहले ही लिखकर दे दिया था। खिजरपुर के ताजिएदार लालपुर के ताजिए आने पर अड़े थे। मामला समझाकर शांत कर दिया।
कर्बला के पास मधुमक्खियों के काटने से छह ताजियेदार घायल
दढि़याल : कर्बला के पास मधुमक्खियों ने ताजियेदारों को काटकर घायल कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। रामपुर धम्मन गांव के ताजिया का जुलूस निकालते समय पेड़ की टहनी रास्ते में आ गई। इस पर ताजियेदार टहनी काटने लगे। उसी पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा था। मधुमक्खियों ने अचानक ताजियेदारों पर हमला कर दिया। उनके काटने से छह लोग घायल हो गए। घायलों को उत्तराखण्ड के काशीपुर ले जाया गया। कुंडेसरा गांव में मोहर्रम निकालने पर नुकसान करने की शिकायत को चौकी प्रभारी ने अपनी सूझबूझ से पहुंचकर निपटाया, तब जाकर मोहर्रम कर्बला तक जा सका।
कुंडेसरा निवासी ऊदल ¨सह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर मोहर्रमदारों द्वारा उनके घर में नुकसान करने की शिकायत की थी। जिसकी जानकारी चौकी प्रभारी रविन्द्र ¨सह को हुई तो वह गुरुवार को मय पुलिस पहुंचे और ग्रामीणों को भाईचारे से मोहर्रम निकालने की अपील की। शुक्रवार को भी सुबह पहुंचे और अपनी मौजूदगी में गांव से मोहर्रम निकलवाकर कर्बला तक पहुंचाया।
वहीं रामपुर धम्मन गांव के मोहर्रम को कर्बला लाते समय कुछ लोग पेड़ की टहनी काटने लगे। पेड़ पर मधुमक्खी का ¨डगारा लगा था, वह छिड़ गया। मधुमक्खियों के काटने से रामपुर धम्मन निवासी जुनैद अली, आसिफ अली, जाकिर अली, रिजवान अली, अकरम तथा अकबराबाद निवासी शादाब घायल हो गए, जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने आग जलाकर धुंआ करके मधुमक्खियों को शांत किया। घायल जुनैद अली को उत्तराखण्ड के काशीपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, क्षेत्र स्थित गांव सूरजपुर कर्बला, मुंडिया रसूलपुर और दढि़याल तीनों कर्बला पर सभी मोहर्रम शान्तिपूर्वक पहुंचने से पुलिस ने राहत की सांस ली। उधर उपजिलाधिकारी टाण्डा मान¨सह पुंडीर ने भी क्षेत्र में घूमकर जायजा लिया। चौकी प्रभारी रविन्द्र ¨सह का कहना है कि क्षेत्र अंर्तगत सभी गांव के मोहर्रम कर्बला पर पहुंच गए हैं।