रात-दिन चल रही टेलरो की कैंची
जागरण संवाददाता, रामपुर : रोजेदारों के लिए ईद अल्लाह का इनाम है। रोजेदार भी ईद की तैया
जागरण संवाददाता, रामपुर : रोजेदारों के लिए ईद अल्लाह का इनाम है। रोजेदार भी ईद की तैयारियों में जुटे हैं। ईद पर नया कुर्ता पाजामा पहनते हैं, इसीलिए टेलर मास्टरों के यहां कुर्ता सिलवाने वालों की भीड़ लगी है। उनकी कैंची रात-दिन चल रही है। उन्हें ईद से पहले ही कपड़ों की डिलेवरी भी देनी है।
टेलर मास्टर रोजे रखने के साथ ही दिन रात काम कर रहे हैं। ईद करीब आने और काम ज्यादा होने के कारण टेलरों ने दुकानों पर हाउसफुल का बोर्ड लगा दिया है। दुकानदारों का कहना है कि इस पाक महीने में काम ज्यादा होने के कारण इबादत का मजा भी डबल हो जाता है। टेलर मास्टरों के पास इस समय कुर्ता पजामे का काम ज्यादा है। टेलरों को लगभग 18 घंटे काम करना पड़ रहा है। रोजेदार अलविदा जुमा और ईद की नमाज कुर्ते पायजामे में पढ़ना ज्यादा पसंद करते हैं। चौक मुहम्मद सईद खां में परवेज अली की दुकान रातभर गुलजार रहती है। उनकी कैंची रात में भी चलती रहती है। पेंट कट पायजामा और कढ़ाई वाले कुर्ते रोजेदार ज्यादा सिलवाना पसंद कर रहे हैं। साथ ही पठानी सूट, ¨सगल कालर और डबल कालर के कुर्ते भी लोगों को खूब भा रहे हैं।