फांसी पर लटकी मिली महिला
जागरण संवाददाता, रामपुर : गंज थाना क्षेत्र में महिला ने घरेलू कलह के चलते खुद को फांसी लगा ली। उसके
जागरण संवाददाता, रामपुर : गंज थाना क्षेत्र में महिला ने घरेलू कलह के चलते खुद को फांसी लगा ली। उसके आत्मघाती कदम से परिजन स्तब्ध हैं। परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से मना करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मृतका गंज कोतवाली क्षेत्र के बमनपुरी गांव की सरोज पत्नी राहुल थी। वह पांच माह पहले ही शादी करके यहां आई थी। आरोप है कि बुधवार रात पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद गुरुवार सुबह महिला ने खुद को फांसी लगा ली। उसे फांसी पर लटका देख ससुरालियों के होश उड़ गए। चीख पुकार मच गई। मुहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर गंज कोतवाली पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में कर लिया। मृतका का मायका बदायूं जिले के थाना बेहटा अंतर्गत खेड़ादास गांव का है। जानकारी मिलने पर मायके से पिता हेमराज व अन्य परिजन आ गए। परिजनों ने पुलिस ने किसी कार्रवाई से मना कर दिया। गंज कोतवाल बीपी ¨सह ने बताया कि मायके से आए मृतका के परिजन कार्रवाई नहीं कराना चाहते थे। इस पर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव सौंप दिया।